कालपी-उरई । शनिवार की भोर मे यमुना नदी कालपी के समीप घुमावदार हाइवे सड़क मे बेकाबू होकर पलट गया।इस दुर्घटना मे चालक तथा बस्ती के लोग बाल-बाल बच गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 टायरा ट्रक माल लाद कर कानपुर से उरई की ओर हाइवे से निकल कर जा रहा था।सुवह करीब पांच बजे यमुना नदी का पुल पार करके कालपी हाइवे के घुमावदार सड़क पर पहुंचा।इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। ढलान दार स्थान होने के कारण ट्रक राउंड लेकर सभी पहिये ऊपर उठ गये।शोर गुल सुनकर आसपास के लोगों ने चालक को बाहर निकाला। प्रतक्ष्यदर्शियों के मुताबिक अगर थोड़े फासले मे दुर्घटना होती तो रिहायशी बस्ती मे बड़ा हादसा हो जाता। इस घुमावदार हाइवे मे निरंतर वाहन दुर्घटना हो रही है।

 

Leave a comment