माधौगढ़-उरई । मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने अपने ही चाचा के मकान में आग लगा दी लेकिन लोगों की सक्रियता के कारण बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

माधौगढ़ कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी रामबालक दोहरे का माधौगढ़ में चितौरा स्टैंड पर मकान एवं साइकिल की दुकान है। रामबालक के भाई जगमोहन दोहरे का 19 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र मानसिक रूप से विक्षिप्त है। बीती रात लगभग साढे नौ  बजे भूपेंद्र ने अपने चाचा रामबालक की साइकिल की दुकान पर रखें तिली के तिलसटा के गट्ठों में आग लगा दी। आग की लपटें ऊंची ऊंची उठती देख आसपास के लोगों ने आग पर नियंत्रण करने के लिए अपने संसाधनों से पानी आदि का छिड़काव शुरू कर दिया एवं पुलिस को सूचना देकर फायर ब्रिगेड की मदद से कुछ ही समय में आग पर नियंत्रण कर लिया। इस बीच आग से लगभग 30,000 रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई।

Leave a comment