कालपी-उरई । हिन्दू आस्था के प्रमुख केन्द्र तथा बुन्देलखण्ड के विख्यात धर्म स्थल मंदिर बड़ा स्थान कालपी के महामंडलेश्वर 1008 राम किशोर दास ब्रह्मलीन हो गये।शनिवार को गमगीन माहौल मे मंदिर परिसर यमुना नदी के तट मे आश्रुपूर्ति के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि की रस्म शिष्य मनमोहन दास महाराज के द्वारा अदा की गई।

विदित हो कि कल दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान महंत ने अपने जीवन की आखिरी सांसे ली। मालूम हो कि बीते दिनों गुजरात में सड़क दुर्घटना में  महंत जी घायल हो गये थे। दिल्ली के अस्पताल में इलाज चं चल रहा था। महंत जी के पार्थिव शरीर को दिल्ली से कालपी स्थित बड़ा स्थान लाया गया था। महंत जी के पार्थिव शरीर का भारी संख्या मे क्षेत्रीय जनता तथा भक्तों ने दर्शन किये।आज क्षेत्र मे शोक छाया रहा। वृन्दावन वरसाना मथुरा के मंहत बाबा रामकरण महाराज, मां बनखंडी धांम के मंहत जमुनादास महाराज, ठड़ेश्वरी मंदिर उरई के मंहत, अयोध्या मंदिर के पीठाधीश्वर, अरविन्द यादव, अरविन्द राठौर, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेनद्र सरसेला, भाजपा नेता अशोक बाजपेयी, सहित भारी संख्या भे भक्त मौजूद रहे। उल्लेखनीय हो कि हिंदू धर्म की आस्था का केन्द्र बड़ा स्थान मंदिर कालपी की महत्ता देशभर मे है।

Leave a comment