
रामपुरा-उरई थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम सोनपुरा की पुलिया के पहले मोटर साइकिल सिलिप होने से युवक की मौके पर मौत हो गई।
मृतक का नाम शाहरुख खान पुत्र शहीद खान निवासी कुठौंद का है। जो अपनी ससुराल टीहर कल्लू खान पुत्र रजामुहम्मद के यहां आया था और वापस अपने घर कुठौंद जा रहा था। तभी रास्ते मे मोटरसाइकिल का डिस ब्रेक लगाने के कारण मोटरसाइकिल स्लिप हो गयी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। घटना स्थल पर उपनिरीक्षक सलमान अली मौके पर पहुंच कर शाहरुख को रामपुरा अस्पताल लेकर आये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



Leave a comment