उरई। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय उरई में हुई जिसमें बूथ कमेटियों का गठन, पेयजल समस्या एवं गेहूं खरीद केन्द्रों पर हो रही अनियमितताओं पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की जनता बिजली पानी, दैवीय आपदा, अग्निकांड जैसी समस्याओं से जूझ रही है। सिंचाई की समुचित व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा न किए जाने से बुंदेलखंड में लाखों एकड़ जमीन बगैर बुबाई के रह गयी है। जिन किसानों के खेतों में थोड़ा बहुत अनाज भी पैदा हुआ है सरकार उनको उपज समर्थन मूल्य दे पाने में नाकाम साबित हो रही है। सरकार की उदासीनता के चलते अकेले जनपद जालौन में 19 किसानों ने फसल बर्बादी के कारण फांसी, जहर खाकर व आग लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होने कहा कि आवारा जानवरों के कारण फसलों की तबाही व मार्ग दुर्घटनाओं की बाढ सी आ गई है। इन आवारा पशुओं के लिए वर्तमान योगी सरकार के द्वारा कोई रोकथाम नही की गई और न ही पशुओं के लिए गौशालाएं खोली जा रही है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दिनों में पेयजल व्यवस्था चरमरायी हुई है गाये भूख प्यास से तड़प-तड़पकर मर रही है। जबकि पूर्व सपा सरकार अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में तालाबों को सरकारी एवं प्राइवेट ट्यूवबैल व नहरों से भरा जाता था। जिससे जानवरों की पेयजल समस्या दूर होती थी। सपा जिलाध्यक्ष ने अभी हाल में हुए धर्मपुरा व निस्वापुर गांव में भीषण अग्निकांड पीड़ितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये जाने की सरकार से मांग की। उन्होंने जन समस्याओं के समाधान में विफल उत्तर प्रदेश के खिलाफ सात गई सोमवार को 11 बजे सपा शिष्ट मंडल के साथ जिलाधिकारी जालौन को ज्ञापन सौपेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का निराकरण नही किया गया तो सपाजन आंदोलन करके सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी। बैठक के अंत में समाजसेवी व वरिष्ठ सपा नेता यूनुस चचा की पुत्र बधु हिना कीसर की आकस्मिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन धारण कर शोक प्रकट किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सोहराव  खान, सुरेन्द्र बजरिया, रामरतन प्रजापति, कुसुमलता सक्सेना, ज्ञानेन्द्र निरंजन, नबाव सिंह यादव, अमर सिंह, इरशाद खां, मो. तारिक, लोचन दाऊ, बीरेन्द्र यादव, अतर सिंह राठौर, रामकुमार चैहान, दीपू यादव, शिवेन्द्र यादव, बीर सिंह बघेल, रामजी दीक्षित, सुरेश याज्ञिक, चुन्ना हुसैन, भानु प्रकाश वर्मा, अनूप बाल्मीकि, नवीन विश्वकर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a comment