कालपी-उरई। बीती दो मई की रात मे प्रचंड आंधी तूफान के कारण जलसंस्थान के सरकारी नलकूप नंबर एक का ट्रांसफार्मर पोल सहित ध्वस्त हो गया था। इस वजह से नलकूप से पानी की आपूर्ति ठप्प पड़ी हुई है और आधा दर्जन मुहल्लों के बाशिंदों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजघाट, हरीगंज, दमदमा, मिर्जामंडी सहित ऊचाई वाले आधा दर्जन मुहल्लों मे चार दिन गुजर जाने के बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। अवर अभियंता सभापति सिंह यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिये आग्रह किया जा चुका है। लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदल सका है। नया ट्रासफार्मर स्थापित होते ही नलकूप शुरू हो जायेगा।

Leave a comment