जालौन-उरई। तीन वर्ष पूर्व लड़के की शादी में ज्वैलर्स के यहां से खरीदी गई ज्वैलरी में सोने की मात्रा के नाम पर हुई धोखाधड़ी की पीडित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सर्राफ को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
मड़ोरी निवासी छत्रपाल सिंह पुत्र ब्रह्मा सिंह ने अपने पुत्र रवि सिंह की शादी में तीन वर्ष पूर्व प्रेम ज्वैलर्स के यहां से 2 लाख 8 हजार रुपए में सोने चांदी के आभूषण खरीदे थे जिसमें सोने का हार, सोने की चूड़ियाँ, अंगूठी तथा चांदी की पायल थी। पुत्र के विवाह के बाद जब सोने के आभूषणों की जांच उन्होंने शक होने पर दूसरे के यहां कराई तो पता लगा कि आभूषणों में मात्र 30 -40 प्रतिशत ही सोना है। इसकी शिकायत उन्होंने प्रेम ज्वैलर्स के मालिक पंकज दीक्षित से की तो उन्होंने अपने आभूषण वापिस लेने की बात कहीं। छत्रपाल सिंह ने उक्त आभूषण पंकज दीक्षित को वापिस कर दिये जिसके बदले में पंकज ने उसे मात्र 1 लाख 6 हजार 250 रुपए वापिस किये किन्तु वह शेष 1 लाख 1 हजार 750 रुपए वापिस नहीं कर रहा था। छत्रपाल ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जो सही होगा उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।




Leave a comment