जालौन-उरई। भाई की साली को विवाह करने का झांसा देकर वर्षों तक उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद दूसरी लड़की से विवाह करने जा युवक की शिकायत पीड़िता ने पुलिस से कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खटीकान निवासी प्रीतम सिंह खटीक पुत्र जमुना दास का आज 6 मई 18 दिन रविवार को विवाह होने जा रहा था। बारात की तैयारियां चल रही थी। घर में खुशियों का माहौल था। पूरा परिवार श्रीनगर महोबा बारात लेकर जाने की तैयारी में जुटा था तभी उसके दरवाजे पुलिस ने दस्तक दी तथा प्रीतम सिंह के बारे में पूंछा। चूकिं प्रीतम का विवाह था इसलिए उसके हाथ में कंगन बंधा हुआ था तथा पैरों में मेंहदी लगी थी जिसे देखकर पुलिस को उसे पहचानने में दिक्कत नहीं हुई। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया तथा कोतवाल ले आयी। जब परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे तो पता चला कि युवक वर्षो से अपने भाई की साली से विवाह का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा। समाचार लिखे जाने तक प्रेमिका कोतवाली नहीं आयी थी। पुलिस प्रेमिका का इंतजार कर रही है। प्रेमिका की शिकायत के कारण प्रेमी का विवाह अधर में लटक गया है तथा युवक के परिजन मामले को निपटाने में जुट गए हैं। उपनिरीक्षक सोबरन सिंह यादव ने बताया कि लड़की के आने के बाद उसकी शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment