कोंच-उरई । ग्राम स्वराज के अंतर्गत जन चौपाल और रात्रि प्रवास ग्राम के कूड़ा ग्राम में आयोजित की गई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रह कर माधौगढ-कोंच विधायक मूलचंद्र निरंजन ने जहां ग्रामीणों को केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताते हुये ग्रामीणों से उनका लाभ लेने के लिये कहा, वहीं वे ग्रामीणों की समस्याओं से भी अवगत हुए।

शासन के निर्देश पर विकास खंड स्तर से गांवों में रात्रि प्रवास के कार्यक्रम संजोये गये जिनमें ब्लॉक कर्मचारियों और अधिकारियों की मौजूदगी में इलाकाई विधायक मूलचंद्र निरंजन स्वयं उपस्थित रहे और सरकार की लाभकारी योजनाओं के बाबत ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने पेंशन योजना, आवास योजना, शौचालय, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, आयुष्मान भारत, राशनकार्ड, स्वच्छता, पेयजल आदि के बाबत बताया। इस दौरान बीडीओ कोंच सत्तीदीन वर्मा, एडीओ रविशंकर, एडीओ पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, एडीओ नरेशचंद्र द्विवेदी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, अमित उपाध्याय, विकास पटेल धनौरा, रामलला धनौरा, सर्वेश पनयारा, राकेश ठेकेदार, लालजी निरंजन, महेन्द्र पटेल, मिस्टर ऊमरी, दशरथ पटेल, सोनू बोहरा, आनंद गुप्ता, मोहन धनौरा, पप्पू कंूड़ा, अरविंद निरंजन आदि मौजूद रहे।

Leave a comment