उरई। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिनौरा के पास आवारा से एक बाइक सवार टकरा गया जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार सोनू सोनी पुत्र अमरचंद्र 35 वर्ष निवासी हरीपुरा जालौन अपनी बाइक से कोंच होता हुआ उरई की ओर आ रहा था। तभी मिनौरा बंबी के पास आवारा गाय से टकरा गया जिसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।




Leave a comment