कालपी-उरई । उसरगांव हाइवे स्थित ज्ञानी ढावा के समीप सोमवार की दोपहर को ट्रक एवं रोडवेज बस के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना मे बस मे बैठी चार सवारियों गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्यदायी संस्था के राहत दल ने एम्बुलेंस से सरकारी चिकित्सालय उरई मे भर्ती कराया गया है। आगे जा रहे ट्रक के पीछे से अनियंत्रित रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज बस नंबर यूपी 93 टी. 2602 कदौरा की ओर से उरई आ रही थी। जो उसरगांव ज्ञान ढावा के पास खड़े ट्रक में टकरा गई। बस में बैठी सवारियांे में मैहरनंदन पुत्र रामसजीवन 24 निवासी कदौरा, कृष्णा पत्नी गंगाचरन 55 वर्ष, निवासी परौना कदौरा, रोडवेज बस चालक योगेन्द्र पुत्र शिवचरन 44 वर्ष निवासी राजेन्द्र नगर उरई, अंकित बीस वर्ष निवासी जालौन गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।




Leave a comment