
उरई । जिला जजी के गेट के सामने रखे ट्रांसफार्मर में अचानक विस्फोट से उठी आग की लपटों ने चार बाइकों सहित एक चार पहिया वाहन को जलाकर खाक कर दिया।
शहर कोतवाली के कालपी रोड जजी गेट के पास बाइक स्टैंड का ठेका संचालित है। सोमवार को लगभग 12 बजे स्टैंड पर कई बाइकें व चार पहिया वाहन खडे थे। इसी दौरान वहां पर स्थित ट्रांसफार्मर से हाईवोल्टेज का तार टूट कर खडी बाइकों के ऊपर जा गिरा और बाइकों व आल्टो कार में आग लग गयी। यह देख वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया इस घटना की सूचना वहां पर मौजूद लोगों ने फायरब्रिगेड को दी मौके पर पहुंची दमकल के कर्मचारियों ने जब तक आग को काबू किया तब तक चार बाइकें व एक आल्टो कार आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गयी। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की बजह से अन्य वाहनों को सुरक्षित बचा लिया गया है।




Leave a comment