उरई। एट पुलिस ने पति के द्वारा बंधक बनाई गई पत्नी को मौके पर पहुंचकर मुक्त कराया और पीड़िता के परिजनों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया।
कोतवाली उरई के मोहल्ला रामनगर निवासी तुलाराम पुत्र मातादीन ने एट थानाध्यक्ष को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनकी पुत्री अल्पना कुमारी का विवाह नौ साल पहले ग्राम बर्ध थाना एट निवासी अरूण कुमार पुत्र शारदा प्रसाद के साथ हुआ था। तुलाराम मास्टर का आरोप था कि शादी के बाद से ही अल्पना के साथ उसके पति के द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। वह हमेशा शराब पीकर लड़की की पिटाई करता है। एक बार तो अरूण ने अल्पना को इतना पीटा था कि उसकीे सिर में नौ टांके आये थे। दूसरी बार की मारपीट में उसकी आंख में गंभीर चोट आई थी। इस मारपीट के दौरान अल्पना का भाई सुरेन्द्र कुमार मौके पर मौजूद था। जिसने बचाने का प्रयास किया तो अल्पना के ससुर ने उसे पकड़ लिया इस पर अरूण ने सुरेन्द्र की भी लाठी डंडों से मारपीट की थी। घटना की शिकायत एट थाने में की गई थी इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझौता करा दिया उसमें अरूण ने अल्पना का उत्पीड़न न करने का आश्वासन दिया था। लेकिन उसके बाद से अल्पना के ऊपर फिर से अत्याचार शुरू कर दिये। था। तुलाराम का कहना था कि पति अरूण, देवर अमित कुमारव ससुर शारदा प्रसाद द्वारा दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी। जो पूरी न करने पर अल्पना पर अत्याचार किए जाने लगे। सूचना मिलने पर कई बार वह अल्पना को लिबाने बर्ध भी गये लेकिन अरूण ने उसे मायके नही भेजा। पुत्री के साथ आये दिन हो रही मारपीट को देखते हुए तुलाराम ने पति अरूण के द्वारा बंधक बनाई गई अल्पना को मुक्त कराने के लिए एट थाने में गुहार लगाई। तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंधक बनाई गई अल्पना को मुक्त कराया। तुलाराम ने एट थानाध्यक्ष के साथ ही पुलिस अधीक्षक से पति अरूण, देवर अमित कुमार, ससुर शारदा प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने मांग की है।




Leave a comment