उरई। बूंद-बूंद पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं लोगों ने जिलाधिकारी से पाइप लाइन बिछाने या हैंडपंप लगाकर पेयजल संकट के समाधान की मांग की है।

जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में सभासद सुनील श्रीवास्तव के नेतृत्व में कुसमा देवी तारा देवी, गुड्डी देवी, पान कुमार, सुशीला, राममूर्ति आज तमाम महिलाओं ने अवगत कराया मोहल्ला पटेल नगर शिवा पैलेस के पास पीने के पानी की गंभीर समस्या है। इस मोहल्ले में एक भी हैंडपंप नहीं है और ना ही जल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है जिसके कारण इस भीषण गर्मी में उन्हें बूंद-बूंद पीने के पानी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। जो हैंडपंप लगे भी है वह खराब है उनका आज तक रीबोर नही कराया गया। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मोहल्ले में पानी की पाइप लाइन बिछाने वह हेड पंप लगवाया जाए जिससे लोगों को पीने के पानी की समस्या का सामना ना करना पड़े।

Leave a comment