* कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का हुआ आयोजन, सैकड़ों बच्चों ने बताया अपनी रुचि के बारे में

* बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से आई बिशेषज्ञों की टीम ने दिये जरूरी टिप्स

 

कोंच—उरई । जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने सोमवार को सैकड़ों बच्चों से उनके कैरियर को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के बाद बच्चों के सामने सबसे बड़ा धर्मसंकट अपना कैरियर चुनने को लेकर होता है, ऐसी स्थिति में वह सिर्फ इतना ही कहेंगे कि यह अंत नहीं है बल्कि ये तो जीवन की शुरुआत है। हर व्यक्ति का अपना टेलेंट होता है और जरूरी नहीं कि दूसरा किसी क्षेत्र में माहिर है तो आप भी उस क्षेत्र के मास्टर हों। आपका काम प्रयास करते रहना है और वह दावे के साथ कह सकते हैं कि प्रयास कभी भी विफल नहीं होते। आवश्यकता इस बात की है कि आप अपना कैरियर वहीं तलाशें जहां आपकी रुचि हो और जिन बिषयों पर आपकी पकड़ हो। आज बच्चों को कुछ करने के लिये बहुत ही विस्तृत क्षेत्र मिला हुआ है, हर क्षेत्र की अपनी बिशेषतायें हैं लिहाजा कैरियर चुनते समय यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि जहां आप जाना चाहते हैं उस क्षेत्र में आपकी दिलचस्पी हो। यह बात उन्होंने यहां आशीर्वाद गेस्ट हाउस में आयोजित कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला एवं डीएम टॉक शो में बतौर मुख्य अतिथि कही।

माध्यमिक शिक्षा के बाद बच्चे अपना कैरियर चुनने के बारे में अक्सर भ्रमित हो जाते हैं और वे अपने लक्ष्य का सही निर्धारण कर पाने में कहीं न कहीं चूक जाते हैं। ऐसे बच्चों को सही दिशा देने के लिये सोमवार को कोंच के आशीर्वाद गेस्ट हाउस में कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसमें बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से आई बिषय बिशेषज्ञों की पूरी टीम ने बच्चों की उत्सुकताओं को शांत किया और धैर्यपूर्वक अपना कैरियर चुनने की सलाह दी। बिशिष्टï अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक भगवतप्रसाद पटेल ने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न होने के बाद जिला जालौन के बच्चों का परीक्षा परिणाम काफी उत्साहित करने बाला है, इस जिले को उत्तरप्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। 20 मई के बाद निर्धन बच्चों के लिये जिला स्तर पर नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है ताकि वे भी अपना भबिष्य गढ सकें। विश्वविद्यालय से आये डॉ. शिवकुमार, डॉ. रामवीरसिंह, प्रतीक अग्रवाल, एसएस कटियार, रश्मि सेंगर, डॉ. शुभांगी, डॉ. अमिताभ गौतम, डॉ. सीमासिंह, डॉ. राधिका चौधरी आदि ने अपने बिषय को लेकर जानकारी बच्चों को बताई और बच्चों द्वारा पूछे गये सवालों के संतोषजनक जबाब दिये। आभार कार्यशाला संयोजक ब्रजबल्लभसिंह सेंगर ने जताया, संचालन संजय सिंघाल ने किया। इस दौरान जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्रसिंह निरंजन, सीताराम प्रजापति, अनिल गुप्ता, अनुरुद्घसिंह, विनीता सीरौठिया, सुनील लोहिया, प्रेमनारायण वर्मा, अंकुर यादव, राजेन्द्र दुवे, श्रीकांत गुप्ता, वंदना वर्मा, कन्हैया नीखर, शिवप्रसाद निरंजन, राजीव रेजा आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

‘हम कैरियर को नहीं, कैरियर हमें चुनौती दे रहा हैÓकोंच। कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला में आज भाषण प्रतियोगिता में जिले में पहला स्थान प्राप्त करने बाले इंटर मीडिएट के छात्र गिरेन्द्रसिंह को डीएम डॉ. मन्नान अख्तर ने मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गिरेन्द्र ने कहा कि यही ऐसा समय है जब बच्चे दोराहे पर खड़े होते हैं कि क्या किया जाये, कौन सा कैरियर चुना जाये। यह समय ऐसा है जब हम कैरियर को नहीं बल्कि कैरियर हमें चुनौती देता प्रतीत होता है। ऐसे में धैर्य के साथ अपना भबिष्य

इन्हें मिला मंच से सम्मान

कैरियर काउंसलिंग मंच के माध्यम से मेधावी छात्रों को डीएम डॉ. मन्नान अख्तर ने मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिन बच्चों को सम्मानित किया गया उनमें हाईस्कूल में जिला टॉप करने के लिये हर्ष सोनी, इंटरमीडिएट में नगर टॉप द्वय प्रज्ञा पटेल व अनामिका, चित्रकला में किशन सोनी, शिखा व सुमित सक्सेना, आईआईटी मेंस निकालने के लिये सूरज ज्ञान स्कूल के छात्र माहित पटेल, प्रणय हिंगवासिया, नमन पहारिया, भाषण प्रतियोगिता में जिले में पहला स्थान पाने के लिये गिरेन्द्रसिंह के नाम उल्लेखनीय हैं।

Leave a comment