कोंच-उरई । सोमवार की दोपहर उरई-कोंच रोड पर ग्राम पनयारा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी तेज रफ्तार बड़े वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी होगी जिससे बाइक चकनाचूर हो गई और उस पर सवार दोनों युवकों में से एक तो सड़क के किनारे ही गिर गया जबकि दूसरा उछल कर खाई में जा गिरा। मृतक जिला हमीरपुर के निवासी बताये गये हैं।

 

पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल के जरिये उनके जानने बालों को सूचना कर दी है। शवों को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय उरई भेजा गया है। बताया गया है कि दोनों युवक कोंच अपने किसी दोस्त से मिलने जा रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार लगभग ढाई बजे कोंच-उरई रोड पर सड़क दुघर्टना की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली जिसमें बाइक सवारों को किसी बड़े अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। यूपी 100 और एम्बुलेंस 108 वहां पहले ही पहुंच चुकी थीं। थोड़ी ही देर में प्रभारी कोतवाल एसएसआई दिलीप वर्मा, दरोगा रामकुमार सिंह, सागर चौकी इंचार्ज सर्वेशकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां बड़ा ही हृउय विदारक दृश्य उपस्थित था। वहां दो युवकों की लाशें पड़ी थीं तथा बुरी तरह क्षतिग्रस्त बाइक अपाचे जिस पर भगवा रक्षक लिखा हुआ था, यूपी 91 के 5463 भी वहीं पड़ी थी। एक युवक की लाश सड़क के किनारे ही पड़ी थी जबकि दूसरा उछल कर खाई में जा गिरा था। कोतवाली पुलिस के वहां पहुंचने से पहले जब एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों युवकों का परीक्षण कर उन्हें वहीं पड़ा छोड़ कर निकल चुकी थी लेकिन दरोगा रामकुमार सिंह चौहान ने उसे बापिस बुला लिया और दोनों शवों को उसी से उरई जिला चिकित्सालय भिजवा दिया। एक युवक की जेब से निकले मोबाइल के जरिये पुलिस ने जानकारी की तो दोनों युवकों की पहचान शिवम पाठक (28) पुत्र अनिल पाठक एडवोकेट बस स्टैंड हमीरपुर तथा नितिन गुप्ता (24) के रूप में सामने आई। बताते हैं कि दोनों युवक कोंच अपने किसी दोस्त से मिलने जा रहे थे।

Leave a comment