जालौन-उरई । साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानों के खुलने की शिकायत पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने एक बार फिर सोमवार को नगर के बाजार में भ्रमण किया। इस दौरान करीब आधा दर्जन दुकानों का चालान किया। वहीं, श्रम प्रवर्तन अधिकारी के निरीक्षण की सूचना मिलते ही दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के शटर डालकर भागे।
नगर में सोमवार का दिन साप्ताहिक बंदी का है। इसके बावजूद अधिकांश दुकानदार सोमवार को भी अपनी-अपनी दुकानें खोले रहते हैं। इसकी शिकायतों बराबर श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरके चतुर्वेदी को मिल रही थीं। उक्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने सहायक रमेश द्विवेदी के साथ सोमवार को नगर में आकर बंदी के दिन खुलने वालीं दुकानों का निरीक्षण किया। जिसमें इलैक्ट्रॉनिक्स, टेलर, परचून आदि की आधा दर्जन से अधिक दुकानें खुली मिलीं जिस पर उन्होंने उक्त दुकानदारों का चालान किया। तो वहीं श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने दुकानदारों को कड़ी फटकार भी लगाई। इसके साथ ही दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि साप्ताहिक बंदी के दिन मेडिकल, चाय नाश्ते दुकान, फल सब्जी की दुकान, पान की गुमटी, होटल को छोड़कर कोई भी दुकान खुली नहीं मिलनी चाहिए। यदि उक्त को छोड़कर बंदी के दिन भविष्य में कोई दुकानदार अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोले हुआ मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बाजार समेत गलियों में भी दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग खड़े हुए। उक्त संदर्भ में श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरके चतुर्वेदी ने बताया कि आज जो दुकानें खुली मिलीं, उनका चालान किया गया है




Leave a comment