जालौन-उरई । विवाहिता महिला के साथ शराबी पति द्वारा मारपीट किए जाने तथा जेवरात कपड़े छीनकर महिला को घर से भगा देने की शिकायत पीड़ित महिला ने पुलिस से की है तथा ससुरालियों के खिलाफ उत्पीड़न व मारपीट का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
भगवानपुरा निवासी मनीषा देवी का विवाह 22 अप्रैल 2012 को सहावनाका निवासी सुदीप कुमार दोहरे पुत्र शंकर दयाल के साथ हुआ था। विवाह के बाद गलत सौबत में पड़ कर पति शराब पीने लगे तथा शराब पीकर पत्नी के साथ आये दिन मारपीट करने लगा। पति द्वारा आये दिन मारपीट किए जाने 20 अप्रैल 18 को पति द्वारा जेवरात व कपड़े छीनकर पत्नी व तीन बच्चों को घर से निकाल दिया। पति द्वारा घर निकाल दिए जाने से परेशान महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके शादी में पिता 4 लाख रुपए खर्च किए थे तथा शादी के बाद उनके दो बेटियां व एक बेटा है। इसके बाद उसका पति शराब पीने का आदी हो गया। शादीशुदा अपनी ससुराल छोड़कर आयी दोनों ननदों के साथ उनके मारपीट करते थे। मारपीट के साथ बच्चों समेत उन्हें कई बार भूखा तक रखते थे। हद तब हो गई जब उन्होंने जेबरात व कपड़े छीनकर घर से भगा दिया जिसके बाद वह अपने पिता के घर भगवानपुरा में रहकर अपना तथा बच्चों का भरण पोषण कर रही है। महिला ने पति, सास तथा ननदों के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Leave a comment