जालौन-उरई । स्थानीय छत्रसाल उत्सव ग्रह में आज मुस्लिम समुदाय का 12 वां सामुहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 14 जोड़ों का निकाह शहर काजी ने सम्पन्न कराया तथा जोड़ों ने साथ जीने मरने की कसम खाई।

शहर काजी मौलाना साबिर ने आज 12 सामुहिक मुस्लिम समुदाय के विवाह कार्यक्रम में 14 जोड़ा का निकाह सम्पन्न कराया। हंसी खुशी सभी जोड़ ने साथ रहना कबूल किया तथा साथ जीने मरने की कसम खाई। हर वर्ष की भांति आयोजित सामुहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन समिति ने विवाह के बाद आवश्यक सामग्री तथा घर गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया। वर वधु को आशीर्वाद देने के लिए सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा को पहुंचना था किन्तु उनके बाहर होने के कारण वह नहीं पहुंचे जिसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष जालौन गिरीश कुमार गुप्ता, उरई अनिल बहुगुणा समेत कई भाजपा नेताओं ने पहुंचकर अपना आशीर्वाद दिया। आज सम्पन्न हुए विवाह कार्यक्रम में रिहाना शाह फफूंद संग राबिया शेखपुर बुजुर्ग, सज्जन धनोराकलां संग रुकसाना सरावन, आविद जाजेपुर संग हसीना कुठौन्द, शकील खान वैद्य विनोरा संग शब्बो वैद्य विनोरा, छोटू मिहोना संग रेशमा धमरेही समेत 14 जोड़ों ने निकाह कबूल किया। कार्यक्रम में मुन्ना हाफिज शाह, यासीन जुनैदी, सुलेमान शाह, साबिर खान आदि ने सहयोग किया। सामुहिक विवाह कार्यक्रम में आयोजक मंडल द्वारा निशुल्क भोजन कराया गया।

 

Leave a comment