जालौन—उरई । जेसीबी आपरेटर अपने मालिक की रात के अंधेरे में एल सी डी टीवी, 10 हजार रुपए नकद तथा मोटरसाइकिल चुरा ले गया है। जे सी बी मालिक ने चोरी की शिकायत पुलिस से की है ।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोमवार को जे सी बी मालिक छानी निवासी अनूप कुमार शुक्ला पुत्र ब्रम्हा शर्मा शुक्ला ने पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनका जे सी आपरेटर डेरापुर कानपुर देहात निवासी सरोबर सिंह उनकी बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल यू पी 92 के 3714 तथा एल ई डी टीवी तथा घर में रखे 10 हजार रुपए नकद 5ध्6 की रात को चुरा ले गया है। पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में जे सी बी मालिक ने बताया कि आपरेटर को मोटरसाइकिल तथा सामान लेकर जाते हुए उनके साथी श्रीकांत ने भी देखा है। मालिक द्वारा की गई चोरी की घटना की शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Leave a comment