जालौन-उरई । बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा संचालित सेमेस्टर परीक्षा को देखने कुल सचिव राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे तथा महाविद्यालय में चल रही परीक्षाओं को देखा तथा व्यवस्थाओं पर सन्तोष व्यक्त किया।

 

बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय झांसी के कुल सचिव सी पी तिवारी द्वारा सोमवार को अचानक फुन्दी सिंह लौना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित एम सी सी सेमेस्टर परीक्षाओं को देखा जिसमें सेठ वीरेन्द्र कुमार महाविद्यालय गूढ़ा, स्व पं0 राम दत्त द्विवेदी महाविद्यालय रामपुरा, स्व रसकेन्द्रीय देवी महाविद्यालय ऊमरी, गंगाराम बंशीधर महाविद्यालय कुठौन्द, पं0 परशुराम द्विवेदी महाविद्यालय जगम्मनपुर, गंगाधर पाण्डेय श्रवण कुमार महाविद्यालय कुठौन्द के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे ।आधा दर्जन महाविद्यालयों के परीक्षा केन्द्र में आज परशुराम द्विवेदी महाविद्यालय जगम्मनपुर तथा गंगाधर पाण्डेय श्रवण कुमार महाविद्यालय कुठौन्द के 217 परीक्षार्थीयों का आज कृषि विज्ञान का प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा थी जिसमें 10 परीक्षार्थी अनुपस्थिति थे तथा 210 परीक्षार्थीयों ने परीक्षा दी। आज से प्रारम्भ हुई सेमेस्टर परीक्षा 28 मई तक चलेगी। कुल सचिव ने महाविद्यालय के प्राचार्य डां शालिगराम रजक को निर्देश दिए कि वह हर हालात में नकल विहीन परीक्षा ही संचालित कराएं अगर कोई दिक्कत हो तो विश्वविद्यालय व प्रशासन को अवगत कराये। परीक्षा केंद्र प्रभारी सुनील कुमार मिश्रा ने कुल सचिव को आश्वासन दिया कि महाविद्यालय की ख्याति के अनुरूप ही नकल विहीन परीक्षा होगीं। इस मौके डां बंशीधर शास्त्री, डां सचेन्द्र कुमार उपस्थित थे।

Leave a comment