कालपी-उरई । कालपी सहित जिले के बिभिन्न स्थानों मे रात्रि मे विधुत पोलो से विजली का सरकारी तार काटकर लाखों की चोरियों की घटना को अंजाम देने वाला शातिर आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया।कालपी सर्किल के आटा थानाध्यक्ष आनन्द कुमार सिंह ने दलबल सहित घेराबन्दी करके आरोपी जयसिंह निवासी ग्राम गज्जे का पुरवा थाना सजेती कानपुर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।आरोपी के खिलाफ कालपी कोतवाली मे गिरोह बंद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज था एंव पुलिस को लम्बे अर्से से जयसिंह की तलाश चल रही थी।प्राप्त खबर के अनुसार जयसिंह अपने साथियों सहित अपराधिक बारदातो मे शामिल रहता था।थानाध्यक्ष के मुताबिक हाइवे रोड मे भभुआ तिराहे मे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गिरफ्तार करके चालान कर दिया।






Leave a comment