कालपी-उरई । हाइवे की अधूरी सड़क. के मे बढ़ती दुर्घटनाओ तथा रोज लगने वाले जाम से निपटने के लिये प्रशासन तथा कार्यदायी संस्था की कुम्भकर्णी नींद टूटी है। सोमवार से हाइवे की ठेकेदार कम्पनी ओबी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के द्वारा कालपी बाईपास हाइवे के दोनों ओर की कटी पटरियों को मिट्टी तथा गिट्टी से भरकर चैड़ा करने का कार्य एंव गढ्ढे भराई का काम शुरू कर दिया है।

स्मरण हो कि न्यायालय मे भूमि अधिग्रहण सम्बंधित प्रकरण लम्बित होने की बजह से कालपी बाईपास सड़क चैड़ीकरण का काम एक दशक से लटका हुआ है। इस बजह से रोड मे जाम तथा दुर्घटना आयेदिन होती रहती है। हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक दरगाह खानकाह मुहम्मदिया स्थित हाइवे कालपी मे 369 वां सालाना उर्स 13 मई से प्रारंभ हो रहा है। मुफ्ती ए शहर कालपी अशफाक अहमद, दरगाह कमेटी के अध्यक्ष मदे खान के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर, एसपी अमरेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वीके सिंह, एएसपी सुरेन्द्र नाथ तिवारी, राजमार्ग प्राधिकरण के सीनियर इंजीनियरो महेश कुमार, डी.एन.त्रिपाठी से मुलाकातें करते अलग अलग मांग पत्र सौपते हुये कालपी बाईपास हाइवे के बिगड़ी यातायात समस्या का निदान करने का आग्रह किया गया था।मामले को गम्भीरता से लेकर जिला प्रशासन ने जिम्मेदारों को कड़े निर्देश दिये। फलस्वरूप इंजीनियर डीए त्रिपाठी की देखरेख मे यातायात व्यवस्था के सुधार को लेकर कालपी बाईपास हाइवे मे कार्यो को शुरू करा  दिया गया है।त्रिपाठी के अनुसार अब एग्रीमेंट की शर्तों के अनुरूप हैवी क्षमता की क्रेन रखी जायेगी यातायात व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के लिये अलग अलग प्वाइंट्स पर कार्यदायी ठेकेदार कम्पनी के दो दर्जन कर्मचारियों की तैनाती की जायेगी।

 

Leave a comment