जालौन-उरई। विकास खंड के कुवरपुरा ग्राम में जेसीबी लगाकर मिटटी की खुदाई करने वालों को रोकने पर प्रधान के साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
इस लेकर प्रधान गोविंद सिंह ने पुलिस तथा अधिकारियों को शिकायत में बताया है कि गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर तालाब में मनरेगा के जरिये कार्य कराया जाना है। लेकिन 7 मई के रात पुरुषोत्तम जेसीबी लगाकर तालाब की खुदाई कराने लगे। वे मिटटी निकालकर बेंचने के लिए पांच ट्रैक्टर लगवाये थे। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुरुषोत्तम को रोका तो वह भड़क गया व उन्हें और उनके साथ गये पर्वत सिंह और तुलसीराम को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। प्रधान ने कार्रवाई की मांग की है।

Leave a comment