जालौन-उरई। गेंहूं खरीद केंद्र पर किसानों की जगह व्यापारियों का गेंहूं खरीदे जाने की शिकायत मिलने पर उप जिलाधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि वह किसानों की गेंहूं खरीद क्रमानुसार करायें। पहले आओ-पहले बिक्री करों का फार्मूला अमल में लाया जाये।
उप जिलाधिकारी से ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि गेंहूं खरीद केंद्रों पर उनकी बजाय व्यापारियों का गेहूं खरीदा जा रहा है। किसानों ने उप जिलाधिकारी को बताया था कि वे तीन दिन से इंतजार कर रहे फिर भी उनका नंबंर नही आया। जबकि व्यापारियों का गेंहूं तुरंत तोल दिया जाता है। किसानों की शिकायत पर उप जिलाधिकारी गल्ला मंडी पहुंचे तो क्रय केंद्रों से व्यापारी नदारत हो गये।
उप जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि अगर किसी केंद्र पर व्यापारी का गेंहूं खरीदा गया तो तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि वे किसानों को टोकन नंबंर बांटकर उसी के आधार पर खरीद करें। उप जिलाधिकारी ने बारिश मं भीगें गेंहूं को भी देखा और केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिये कि वे खरीद के साथ गेहूं को तत्काल गोदाम तक भी पहुंचाते रहें।
उप जिलाधिकारी निरीक्षण के दौरान डीसीएफ जगनेवा, सहकारी समिति गढ़गुवां, गधेला, डकोर तथा विप्पणन शाखा के केंद्र सहित एक दर्जन केंद्र बंद मिले। उप जिलाधिकारी ने इनके प्रभारियों से जबाब तलब किया है।





Leave a comment