उरई। जालौन नगर में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर एक दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार किये। जिनके पास से तीन हजार रुपये से अधिक की नगदी बरामद की गई।
जालौन कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि देवनगर चौराहे पर स्थित गेस्ट हाउस के खाली प्लाट पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक उमेश तथा बृजकुमार ने घेराबंदी करते हुए आधा दर्जन जुआरी रामू चुर्खीवाल, रहीम मुरली मनोहर, दिलीप काशीनाथ, चंदू विश्वकर्मा चिमनदुबे, मनोज चुर्खीवाल और बबलू गुर्जर निवासी नहर कोठी को पकड़ लिया। फड़ तथा जामा तलाशी लेने पर इनके पास से पुलिस ने दो हजार पांच सौं सत्तर रुपये की नगदी जब्त की।
उधर चौकी इंचार्ज शीतला प्रसाद ने मोहल्ला फर्दनवीस में नारायण वर्मा के खाली प्लाट पर आधा दर्जन जुआरी पकड़े जिनमें दिनेश, सुधीर और मनीष फर्दनवीस, मंगल सिंह चिल्ली डकोर, अंकित अग्रवाल खनुआ तथा चच्चू फर्दनवीस शामिल हैं। इनके पास फड़ और जामा तलाशी में 1200 रुपये मिले। पुलिस द्वारा नगर में जुआरियों के खिलाफ चलाये गये अभियान से हड़कंप मच गया है।





Leave a comment