उरई। शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करना मंहगा पड़ गया। पति देव को पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पकड़कर हवालात के अंदर कर दिया।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के हरदोई राजा में राजू रावत को पुलिस ने उसकी पत्नी सुशीला की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया। सुशीला का कहना था कि वह रोजना शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने शांतिभंग में राजू का चालान कर दिया।

Leave a comment