उरई। डकोर थाना क्षेत्र में ओवरलोड ट्रक द्वारा कुचल दिये जाने से महिला की मौत हो गई।
मंगलवार की शाम बधोली मोड़ पर मम्मी के ढाबा के पास ओवर लोड बालू ट्रक ने महिला को रौंद दिया। जिसका नाम विद्या रानी (55वर्ष) पत्नी छदामी लाल निषाद निवासी गुढ़ा बताया गया है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।





Leave a comment