उरई। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कैप्टेन वसीम अहमद ने भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए भर्ती रैली की जानकारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से प्रसारित की है।
इस विज्ञप्ति में कैप्टेन वसीम ने बताया कि जाट रेजीमेंट की कोटा यूनिट की भर्ती जाट रेजीमेंट सेंटर बरेली में 28 मई से होगी। उधर आर्टलरी यूनिट कोटा की भर्ती रैली जुलाई में नासिक रोड पर होगी। उन्होंने इच्छुक लोगों से उनके कार्यालय में आकर संपर्क करने का अनुरोध किया।

Leave a comment