उरई। विकास खंड जालौन के ब्लाक संसाधन केंद्र भिटारा में स्कूल चलो अभियान की समीक्षा बैठक के साथ ही समाधान दिवस का आयोजन जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजेश कुमार शाही व खंड शिक्षाधिकारी महेश कुमार शर्मा के निर्देशन व मौजूदगी में किया गया।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष इलियास मंसूरी और जिला कोषाध्यक्ष अशोक तिवारी ने इस अवसर पर माल्यार्पण कर बीएसए का स्वागत किया। बीएसए ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आवश्यक सुझाव व दिशा निर्देश दिये गये।
साथ ही सीसीएल, चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, विकलांग प्रोत्साहन भत्ता और परिवार कल्याण भत्ता की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाक अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, ब्लाक संरक्षक राजेंद्र यादव, मंत्री प्रदीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्ण गोपाल सिंह ने खंड शिक्षाधिकारी महेश कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपकर ब्लाक के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत काराया तथा उनके यथाशीघ्र निस्तारण की मांग की। खंड शिक्षाधिकारी ने इस पर सकारात्क आश्वासन के साथ शिक्षकों से कहा कि अगर उनकी कोई व्यक्तिगत समस्या हो तो दलालों के चक्कर में पड़ने के बजाय सीधे उन्हें अवगत करायें। उनकी मदद की जायेगी।
बैठक में राजेंद्र राजपूत, इलियास मंसूरी, अशोक तिवारी, राजेंद्र यादव, बृजेश श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह, नित्यानंद प्रजापति, राजकुमार यादव, पवन प्रजापति, रामनरेश वर्मा, रमेश कुशवाहा, अनिरुद्ध पचौरी, मानवेंद्र पिपरैया, गौरव रावत, योगेश कुमार, संदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।





Leave a comment