उरई। अपने जमाने के जाने-माने पहलवान और बुंदेलखंड केसरी रहे दौलत सिंह यादव ने एट में अज्ञात कारणों से फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली।
बताया जाता है कि दौलत सिंह (70वर्ष) काफी समय से बीमार होने के कारण परेशान चल रहे थे। सोमवार की रात वे रोज की तरह अपने घर के बरामदे में टीन के नीचे लेट गये। सब लोगों के सो जाने के बाद उन्होंने किसी समय वहीं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब घर के लोग सो कर जगे तो उनका फांसी पर झूलता शव देखकर परिजनों में रोना-पीटना मच गया।

Leave a comment