उरई। आटा थाना क्षेत्र में इटौरा-कदौरा रोड पर मंगलवार को सुबह पैदल जा रहे एक युवक को मोटर साइकिल सवार ने कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विवरण के अनुसार राजकिशोर (31वर्ष) पुत्र रामबाबू साहू निवासी कुरहना थाना कालपी आज सुबह इटौरा-कदौरा रोड पर पैदल निकल रहा था। इसी दौरान एक मोटर साइकिल चालक उसे टक्कर मार कर भाग निकला। राहगीरों द्वारा फोन करने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।






Leave a comment