उरई। आटा थाना क्षेत्र में भिखारी का शव सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस ने पंचनामा करवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कस्बा कदौरा के हवेली मोहल्ला निवासी शिवराम (70वर्ष) भीख मांगकर गुजारा करता था। सोमवार को देर रात वह इटौरा में चैराहे पर आंगनवाड़ी केंद्र के सामने मृत पड़ा पाया गया। खबर पाकर चैकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Leave a comment