सिरसाकलार-उरई। आईपीएल पर क्षेत्र में जोरों का सटटा खेला जा रहा है। जिसमें बच्चें तक बर्बाद हो रहे हैं।
पुलिस की ढिलाई की वजह से आईपीएल के सटटे ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी पैर पसार लिए हैं। 10 वर्ष तक के बच्चों को भी लत लगाकर इसमें उतार दिया गया है। 100 रुपये पर 120 रुपये का लालच देकर सटटा खेलने के लिए आकर्षित किया जाता है। मलथुआ, जहटौली, जखा, भिटारी, दमरास आदि कई गांवों के दर्जनों परिवार इसके मोहपाश में बर्बाद हो रहे हैं। क्षेत्रीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही की जाती।

Leave a comment