सिरसाकलार-उरई। आंधी के कारण हाईटेंशन लाइन के पोल उखड़ने से लड़खड़ाई विद्युत व्यवस्था 50 घंटे बाद भी बहाल नही हुई है। जबकि विद्युत कर्मी व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए धूप की परवाह न करते हुए काम में जुटे हैं।
गत दिनो महेबा फीडर के रिछारा के पास हाईटेंशन लाइन के पोल आंधी में उखड़ गये थे। जिससे 50 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। आपूर्ति बहाल करने के लिए लाइन मैन लल्लन, वीर सिंह, दिलीप, वीपी, रामवीर, कमल सिंह, बब्लू आदि कड़ी धूप में लाइन बनाने में जुटे हैं। जल्द ही व्यवस्था सुचारू होने की उम्मीद जताई गई है।

Leave a comment