उरई। उत्तर प्रदेश में भी राज्य कर्मचारियों की सेवा निवृत्ति की आयु 62 वर्ष की जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
कर्मचारी संघ के सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष गंगवार ने गत दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को एक पत्र लिखा है जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में राज्य कर्मियों की सेवा निवृत्ति आयु 60 वर्ष है। जबकि शिक्षक की सेवा निवृत्तिा 62 वर्ष में की जा रही है।
उन्होंने पत्र में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों की भी सेवा निवृत्ति आयु 62 वर्ष जारी करने का आदेश कर दिया है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश में भी इसके अनुसरण के संबंध में उचित फैसला लेने का आग्रह उन्होंने मुख्यमंत्री से किया है।

Leave a comment