कालपी-उरई। शुक्रवार को आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज कालपी मे कक्षा छह, सात एवं आठ की कक्षाओं की छात्राओं को किताबी ज्ञान के अलावा व्यायाम की शिक्षा देकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
विधालय की प्रधानाचार्या नुजहत जहां तथा शिक्षिकाओं की मौजूदगी मे परिसर मे छात्राओं को पी.टी. तथा व्यायाम करने की विधियों की जानकारियां प्रदान की गई। शिक्षिकाओं ने छात्राओं को अवगत कराया कि बौद्धिक तथा सामाजिक ज्ञान एवं शिक्षा के लिये छात्राओं को शारीरक रुप से स्वस्थ्य होना उचित है।इसलिये स्वस्थ शरीर के लिये व्यायाम आवश्यक है।उन्होंने कहा कि व्यायाम नियमित ढंग से करने से शरीर एवं मानसिक सुकून हासिल होता है।व्यायाम के दौरान भारी संख्या मे छात्राओं की मौजूदगी रही।






Leave a comment