कालपी-उरई। धर्म नगरी कालपी में खानकाह मुहम्मदिया में 13 मई से आयोजित होने वाले तीन द्विवसीय 359 वे सलाना उर्स की तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन ने व्यवस्थाओ को अंतिम रुप दिया। शनिवार को शान्ति समिति की बैठक कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र तथा डिप्टी एसपी सुवोध गौतम की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।
इस मौके पर दरगाह इंतजामिया प्रबंध समिति के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों तथा जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी मे सम्पन्न हुई बैठक मे उर्स की तैयारियों को ले कर इंतजाम को अंतिम रूप दिया गया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि खानकाह मुहम्मदिया दरगाह शरीफ का 13 मई से 15 मई तक आयोजित तीन दिवसीय उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने सभी व्यवस्था चाक -चैबंद कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा व नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीव अहिरवार, सफाई निरीक्षक विपिन कुमार सिंह, लिपिक रामबाबू प्रजापति , विधुत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार, हाइवे के पेट्रोलिंग आफिसर मनोज कुमार, चिकित्साधिकारी डा. सुरेन्द्र सिंह, जलसंस्थान के लिपिक साजिद हुसैन ,अमित पांडेय, कमर अहमद, अरविन्द यादव, अरविन्द राठौर सहित कई दर्जन भर लोगों ने हिस्सा लिया।विधुत, सफाई, पेयजल, चिकित्सा, यातायात व्यवस्था को लेकर बिंदु बार चर्चा करके मसौदा तैयार किया गया। बैठक मे तय किया गया कि सड़क मे जहां गढ्ढे है। उन्हें दुरूस्त करने तथा हाइवे कर्मचारी, ऐम्बुलैंस व क्रेन आदि दुरूस्त रखने के निर्देश दिये तथा कटाव वाली जगहों पर कराई जा रही मिट्टी फिलिंग के कार्य कराने तथा सफाई व्यवस्था के भी दिशा निर्देश दिये। इसके अलावा प्रत्येक कट पर पुलिस के जवान तैनात करने की योजना बनाई गयी है।प्रशासन का मानना है कि उर्स के दौरान किसी को कोई तकलीफ न हो।बाद मे उच्च अधिकारियों के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा ने सभी तैयारियां का जायजा लेने के लिये भ्रमण किया गया। उपजिलाधिकारी सतीश चन्द्र, पुलिस उपाधीक्षक सुबोध गौतम, नगर पालिका परिषद, जल संस्थान, विधुत विभाग, हाइवे अर्थोटी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भ्रमण के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बिदित हो कि खानकाह दरगाह के इस उर्स के मौके पर देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या मे अकीदतमंद तथा जायरीन आते है।

Leave a comment