जालौन-उरई। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पुलिस की शह से जुआ और शराब के अडडे संचालित हो रहे हैं। जिससे कई घर तबाही की कगार पर पहुंच गये।
ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की ढीली पकड़ और अराजक तत्वों से सांठ-गांठ के कारण बड़े पैमाने पर जुआ के फाड़ो का संचालन चल रहा है। इतना ही नही जहरीली तथा मिलावटी शराब की खुलेआम बिक्री भी जा रही है। पुलिस कार्रवाई के नाम पर इक्का-दुक्का जुआरियों को गिरफ्तार करके कर्तव्य की इतिश्री कर लेती है। उधर खुेल आम बिक रही जहरीली तथा मिलावटी शराब से कभी भी कोई बड़ा हादसा होने का अंदेशा गहराता जा रहा है। जुआ ने कई घरों को बर्बादी की खाई में धकेल दिया है। सूत्रों की माने तो खनुआ, धनौंरा, दहगुवां, लहचूरा आदि गांवों में जुआ के संचालन अडडो से प्रतिदिन के हिसाब से पुलिस के पास पैसे पहुंचता है। लहचूरा और अंबरगढ़ आदि तमाम गांवों में मिलावटी शराब खुलेआम बेची जा रही है। लेकिन पुलिस की ओर से कोई छापेमारी नही की जा रही है। गांजा की भी खुले आम भी बिक्री हो रही है।

Leave a comment