जालौन-उरई। कोतवाली क्षेत्र के सहाव ग्राम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार जुआरियों को रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया जबकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई जुआरी चकमा देकर भाग निकलने में कामयाब रहे।
दरोगा उमेश कुमार को सूचना मिली थी कि सहाव में बस स्टैण्ड के पास बड़े पैमाने पर जुआ का संचालन हो रहा है। उन्होंने फोर्स के साथ जाकर इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर जुआरी इधर-उधर भागने लगे। चार लोगों तेजपाल, संतोष, जमील खान तथा लियाकत अली को दबोचने में पुलिस कामयाब रही। जामा तलाशी और फड़ सहित पुलिस ने उनके पास से 23 सौ रुपये की नगदी जब्त की।






Leave a comment