कोंच-उरई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिलर वनाकर काम कर रहे जमील पुत्र अनीस उल्ला निबासी नया पटेल नगर शनिवार को अपनी मोटर साईकिल पेशन प्रो यू पी 92 पी 7092 लेकर 11 बजे आया और उसने अपनी मोटर साईकिल वहीं रख दी और पिलर बनाने का काम करने लगा कुछ समय देर बाद वह अपनी मोटर साईकिल देखने गया तो उसे अपनी मोटर साईकिल दिखायी नहीं पड़ी तो उसने आस पास के लोगो को पूंछा और बहुत खोजवीन के बाद उसने 100 नंबर पुलिस को अपनी गाडी चोरी होने की सूचना दी 100 नंबर की पुलिस ने मौके पर आकर कोतवाली जाने की सलाह दी जहां उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गाडी बरामद की बात की।






Leave a comment