कोंच-उरई। कोंच कोतवाली में तहरीर देकर अखिलेश कुमार पुत्र विजय कुमार निबासी मुहल्ला भगत सिंह नगर ने बताया कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग है और अपनी जीविका के लिये मुहल्ला भगत सिंह नगर में बड़ी माता मंदिर के पास श्री बड़ी माता स्टोर के नाम से दुकान किये हुये है घटना शनिवार की है रोज की भाँति वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था तभी दुकान पर गयाप्रसाद पुत्र राम चरन रोज की भाँति दुकान पर आये और अखवार मांग कर दुकान पर अखवार पढ़ने लगे एक घंटा पड़ते पड़ते हो गया तभी कोल ड्रंक के लिये एक ग्राहक आया तो मैने वहां बैठे गयाप्रसाद से हाँथ जोड़कर कहा कि यह अखवार चाचा तुम घर ले जाओ और वहीं पर पढ़ना और ग्राहक को बैठने दो इतना कहने पर गयाप्रसाद ने गुस्से में आकर माँ बहिनों की भद्दी भद्दी गालियां देने लगे और कहा कि साले लँगड़े लूले साले तुझको इतना मारेंगे कि तेरी मौत हो जायेगी और तेरे ऊपर रेप का ऐसा केस लगाबाउंगा और तुझे जेल भिजबा दूंगा और कहने लगे कि साले यहां मेरा जूता पुजता है और जान से मारने की धमकी देते हुये कहा कि दुकान बंद करा दूंगा कोतवाली पुलिस से उसने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यबाही की गुहार लगायी।






Leave a comment