
कुठौंद-उरई । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कुठौंद ब्लाक परिसर में सामूहिक विवाह समारोह में सोलह जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे।
क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र पाल सिंह जादौन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजू शहजादेपुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित नीखरा, अभिनव दीक्षित, अजय दीक्षित, प्रधान वावली आशीष चतुर्वेदी, रामप्रकाश निषाद आदि उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह,एडीओ अतुल तिवारी, आशाराम पाल की देखरेख में संपन्न हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में सोलह जोड़ों ने साथ रहने की कसमें खाई। कार्यक्रम में राजू यादव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, एडीओ अतुल तिवारी की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक नरेन्द्र पाल सिंह जादौन ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से गरीब परिवारों को लाभ मिल रहा है। जो अपनी कन्याओं के हाथ पीले करने की सामथ्र्य नही रखते है और आर्थिक रूप से कमजोर है उनके लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना लाभकारी है। यह पहली सरकार है जो गरीब कन्याओं की शादी अपने खर्चे पर करवा रही है। समारोह में क्षेत्रीय प्रधान निदेश कुमार शर्मा, कोटा मुस्तकिल प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश कुमार तौलकपुर, ग्राम प्रधान इटहा सलेमपुर विनोद कुमार राजपूत आदि तमाम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। समारोह में संगीता देवी कुरौली, बबली देवी मड़ोरा, रचना देवी सिंगटोली, सुमन देवी एको, पूजा देवी पंडितपुर, पूनम शेखपुर अहीर, आरती, नेहा देवी, रागनी शेखपुर अहीर, नगीना सारंगपुर, संगीता देवी बिरिया खुर्द, सुशीलाा सदूपुरा, शिवानी वर्मा सिकरीराजा, पूनम कुमार हथना बुजुर्ग, पुष्पलता और सुमन निवासी हथना बुजुर्ग का विवाह संपन्न कराया गया।







Leave a comment