
कालपी-उरई । हिंदू -मुस्लिम एकता के लिए विख्यात धर्मस्थल खानकाह मोहम्मदिया कालपी में रविवार से 369 वें तीन दिवसीय सालाना उर्स मोहम्मदी धूमधाम पूर्वक संपन्न शुभारंभ हो गया। अकीदतमंदों ने हजरत मीर सैयद मोहम्मद तिरमिजी की दरगाह में चादर-फूल चढ़ा कर अल्लाह से मुल्क तथा समाज की तरक्की एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। उत्तर भारतीय सुन्नी मोमिनो की प्रमुख दरगाह खानकाहे आलिया मोहम्मदिया कालपी शरीफ का सारी दुनिया में महत्व है । उर्स मोहम्मदी को लेकर दरगाह परिसर तथा आसपास प्रशासन के द्वारा पुलिस चैकी, चिकित्सा कैंप तथा सरकारी वायरलेस सेट सुरक्षा के हिसाब से स्थापित कराए गए हैं । दरगाह परिसर में रंग बिरंगी रोशनी से सजावट की गई है । प्रबंध समिति, खान कमेटी समेत दर्जनभर समितियों के सदस्यों के द्वारा उर्स की व्यवस्था की मुकम्मल चुकी है। रविवार को दूर दराज से हजारों जायरीनों ने हजरत मीर सैयद मोहम्मद तिरमिजी, हजरत मीर सैयद अहमद तिरमिजी तथा हजरत शाह फजलुल्लाह रहमतुल्ल अलेह एवं दरगाह की मजारों में फूल चढ़ाएं। इसी परंपरा के तहत उर्स का शुभारंभ धूमधाम पूर्वक हुआ। शाम ढलते ही रंग बिरंगी रोशनी से दरगाह परिसर जगमगाने लगा। परिसर के अंदर ही आल इंडिया नातिया मुशायरा का शुभारंभ हुआ। मुफ्ती अशफाक अहमद बरकाती ने बताया कि हजरत मीर सैयद मोहम्मद तिरमिजी आध्यात्मिक विद्वान थे।उन्होंने दरगाह परिसर में शिक्षण संस्थान शुरू कराया था। तत्समय शिक्षण संस्थान को विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ करता था। उर्दू ,हिंदी, अरबी फारसी तथा अंग्रेजी आदि भाषाओं को पढ़ने के लिए देश-विदेश से छात्र आते थे। हजरत मीर मोहम्मद द्वारा शुरू किए गए शिक्षण संस्थान का संचालन अभी भी हो रहा है। उर्स कमेटी के अध्यक्ष मदे खान, तौकीर खान, शौकत खान, कल्लू चाचा,आबिद सभासद, वासिर खान, शकील खान आदि के साथ उप जिलाधिकारी सतीश चंद्र डिप्टी, एसपी सुबोध गौतम,क्ष कोतवाल सुधाकर मिश्रा के द्वारा उर्स स्थल के आसपास का भ्रमण किया गया ।
जुलूस-ए-मोहम्मदी 14 को निकलेगा
उर्स आलिया मोहम्मदिया के मुबारक अवसर पर 14 मई सोमवार को इस्लामी परचम लहराता हुआ विशाल चादर जुलूस कालपी की सड़कों से निकाला जाएगा। परंपरागत तरीके से जुलूस रावगंज स्थित हजरत मखदूम साहब के आस्ताने से दोपहर दो बजे से शुरू होकर जुलूस-ए-मोहम्मदी महमूदपुरा , कोतवाली गेट, दुर्गा मंदिर चैराहा, हरीगंज चैराहा, फुल पावर बाईपास चैराहा, डाकघर, मेन बाजार, सर्राफा बाजार , खोवा मंडी ,नगर पालिका गेट तथा बिजली घर होता हुआ शाम 7 बजे राजेपुरा स्थित खानकाहे मोहम्मदिया की दरगाह पहुंच कर जुलूस का समापन किया जाएगा। रात में दरगाह परिसर में तकरीरी प्रोग्राम आयोजित किया जायेगा







Leave a comment