कालपी-urai । उर्स आलिया मोहम्मदिया के मुबारक अवसर पर दूसरे दिन सोमवार को हजारों अकीदत मंदो ने इस्लामी परचम को लहराते हुये विशाल चादर जुलूस धूमधाम पूर्वक कालपी की  सड़कों से निकाल कर ख्वाजा का दामन नही छोड़ेंगे, गौस पाक का दामन नही छोड़ेंगे, मीर साहब का दामन नहीं छोड़ेंगे, आदि गगन भेदी नारे लगा कर दीनदारी के माहौल से सड़कों को गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम के अनुसार 369 वे सालाना उर्स आलिया मुहम्मदिया के दूसरे दिन  परंपरागत तरीके से कालपी के बिभिन्न इसलामी, समाजिक कमेटियों, मदरसों के हजारों सदस्य तथा छात्र अपने अपने संगठनों के बैनर, पोस्टर, झंडे लेकर  रावगंज स्थित हजरत मखदूम साहब के आस्ताने से  दोपहर 2  बजे पहुंच गये।यहीं से जौहर की नमाज के बाद भारी लाव लश्कर के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी प्रारंभ हुआ। विशाल चादर जुलूस महमूदपुरा , कोतवाली गेट , दुर्गा मंदिर चैराहा,  हरीगंज चैराहा,  फुल पावर बाईपास चैराहा,  डाकघर , मेन बाजार , सर्राफा बाजार , खोवा मंडी ,नगर पालिका गेट तथा बिजली घर होते हुये शाम 7 बजे राजेपुरा स्थित खानकाह मोहम्मदिया की दरगाह पहुंच कर जुलूस का समापन हुआ।जुलूस का नेतृत्व खानकाह मुहम्मदिया कालपी व चैराहा के सज्जादा नशीन सैय्यद गयाशुद्दीन मियां ने किया।गौसिया कमेटी, दावतें इस्लामी कमेटी, खान कमेटी, मदरसा दारुल उलूम खानकाह मुहम्मदिया, मदरसा गौसिया मजीदिया, मदरसा दारुल उलूम शाह फजुल्लाह सहित तमाम कमेटियों के सदस्य जुलूस मे शामिल रहे। दरगाह परिसर में जुलूस के समापन के बाद अकीदत मंदो ने दरगाह मे फूलों तथा चादरों को चढ़ा कर मन्नतें मानी।दरगाह परिसर मे सामूहिक फातिहा का प्रोग्राम आयोजित किया गया गया।मुफ्ती अशफाक अहमद बरकाती सहित मौलानाओं ने मुल्क तथा समाज की सलामती तथा खुशहाली के लिए दुआएं मांग कर सच्चाई, नेकी तथा ईमानदारी पर चलने का आव्हान किया।रास्ते मे जगह जगह जुलूस मे शामिल लोगों का कई संगठनों की ओर से रोक रोक कर मिष्ठान, इलायची, शर्बत आदि से स्वागत करके सांप्रदायिक सौहार्द की गौरवशाली परम्परा को कायम किया गया।उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र, सीओ. सुवोध गौतम कोतवाल सुधाकर मिश्रा सहित 9 थानाध्यक्ष,  दो दर्जन सब इंस्पेक्टर , 40 सिपाही,  आधा दर्जन ट्राफिक सिपाही चप्पे – चप्पे मे तैनात रहे ।

Leave a comment