
उरई। नशा समाज को खोखला बना रहा है युवा नशे की गिरफ्त में आकर अपना एवम अपने परिवार का भविष्य बर्बाद कर रहा है समृद्धशाली राष्ट्र के निर्माण के लिए देश की आवश्यकता स्वस्थ रहना आवश्यक है विद्यार्थियों को दृढ प्रतिज्ञ करके अपने परिवार में आसपास व समाज में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के संदेशवाहक बनकर लोगों को जागरुक करना होगा। यह बात अनुरागी संस्था द्वारा आयोजित तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के सहयोग से वीर सिंह इंटर कॉलेज बबीना के सभागार में विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी सत्यम मिश्रा ने कही।
उन्होंने बताया कि विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू के सेवन से होने वाले हानिकारक प्रभाव के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता प्रसारित करना तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को सुविधाजनक बनाना एवं तंबाकू के उपयोग नियंत्रित करना और इसकी वजह से होने वाली मृत्यु दर में कमी लाना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरपाल सिंह चैहान ने बताया कि तंबाकू उत्पाद का किसी भी रुप में सेवन करना हानिकारक है और यह धीरे-धीरे समाज बहुत ही दीमक की तरह खोखला करता जा रहा है जिसे रोकने के लिए क्षेत्रीय संस्थायें प्रभावशाली संगठनों व सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है शिक्षाविद उदयवीर सिंह ब्रिज किशन द्विवेदी अमित कुमार प्रजापति संतोष सत्ता एसपी पाल भूपेंद्र सिंह ने बच्चों को नशीले पदार्थों का सेवन ना करें और इसके दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई। अनुरागिनी संस्था के समन्वयक लक्ष्मीप्रसाद राजपूत ने बताया कि तंबाकू के धुएं से लगभग 4000 रासायनिक तत्व 200ज्ञात विष व 60 तरह के कैंसर पैदावार करने वाले तत्व होते हैं जिनमें से कुछ अधिक हानिकारक हैं निकोटिन नामक कीटनाशक पदार्थ के कारण मनुष्य तंबाकू पीने का आदी हो जाता है 70 प्रतिशत लोग इसी के कारण तंबाकू नहीं छोड़ पाते। निकोटीन के कारण नब्ज की गति बढ़ जाती है रक्त की नलियां सूख जाती हैं रक्तचाप का स्तर बढ़ जाता है हृदय की चाल प्रभावित होती है।







Leave a comment