
उरई। जनता दल यूनाइटेड ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी शराब बंदी लागू कर बहू-बेटियों और महिलाओं पर अत्याचार खत्म करने की मांग की है।
जिलाधिकारी जालौन को दिए गए ज्ञापन में जनता दल यू के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह राधे दिनेश वर्मा, अवध बिहारी, अंकुर राणा ललिता सविता, विनोद यादव, राजीव दुबे आदि तमाम कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए मांग की है कि बिहार की तर्ज पर ही उत्तर प्रदेश में भी पूर्ण शराबबंदी लागू की जाए प्रदेश में शराब पीना, शराब पिलाना, शराब बेचना भयानक बुराई का रूप ले चुका है प्रदेश में शराब का प्रयोग करने वालों की संख्या कुल आबादी का 80 प्रतिशत है शराब के कारण लाखों घर तबाह हो रहे हैं और अपराध की घटनाएं दिन-प्रतिदिन एक बड़ा रूप ले रही हैं यही नहीं शराब के कारण ही प्रदेश की जनता का शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक विकास रुका हुआ है सबसे दुखद पहलू है की बहू बेटियों और महिलाओं के प्रति हुए अपराध एवं अत्याचारों के लिए जिम्मेदार शराब ही है महिलाओं के अपहरण और बलात्कार की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और आत्महत्या भी उतनी ही तेजी से बढ़ रही है शराब की लत के चलतेजहां छोटे किसान उपनी जमीन से बेदखल हो रहे हैं वहीं चोरी छीनाझपटी लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ज्ञापन में मांग की गई है उत्तर प्रदेश में शराबबंदी पूरी तरह से लागू किया जाए ताकि हर गरीब मजदूर अपनी मेहनत की कमाई अपने विकास में लगाए और हर बहू बेटी अपने घर में खुशी पूर्वक जीवन यापन कर सके।







Leave a comment