
उरई। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ओरई डिपो द्वारा त्रिपक्षीय समझौते का पालन ना होने पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष इंदर सिंह चैहान उरई डिपो अध्यक्ष रियाजुल हक कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाल सिंह चैहान रोडवेज यूनियन के मंत्री मोहम्मद जमील कार्यशाला के अध्यक्ष ठाकुर का सहित परिवहन निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।
यूनियन के जिला अध्यक्ष रियाजुल हक ने बताया कि सातवें वेतनमान का लाभ ना देने, संविदा चालकों परिचालकों को नियमित न करने, उन्हें निर्धारित वेतन ना दिए जाने, प्रदेश में डग्गामारी पर अंकुश न लगाने, परिवहन निगम में रिक्त पदों पर नियुक्तियां न करने जैसे गंभीर तथा ज्वलंत मुद्दों को लेकर यूनियन के केंद्रीय प्रबंध समिति द्वारा दिए गए चक्का जाम के आंदोलनात्मक नोटिस पर 8 अप्रैल 18 को हुए त्रिपक्षीय समझौते में समस्याओं का सकारात्मक समाधान 10 दिन में किए जाने की सहमति प्रमुख सचिव परिवहन, प्रबंध निदेशक परिवहन निगम तथा यूनियन प्रतिनिधियों से संपन्न वार्ता में बनी थी परंतु अब तक उसका क्रियान्वयन नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि समझौते का पालन नहीं हुआ जो आंदोलन के सिवा कोई विकल्प नहीं होगा।
इसके पूर्व रोडवेज कर्मचारियों की बैठक विश्राम भवन में हुई जिस में परिचालकों के उत्पीड़न का मुद्दा छाया रहा। मंत्री मोहम्मद जमील ने बताया कि परिचालकों को टिकट बनाने के लिए दी गई मशीनों की गुणवत्ता खराब है तथा उन्हें मार्ग में डिस्चार्ज होने पर चार्जिंग की कोई व्यवस्था डिपो में नहीं दी जा रही है जब परिचालक अपनी व्यवस्था से मशीन चार्ज करते हैं तो मशीन में खराबी आना बताकर उसकी मरम्मत के नाम पर बड़ी धनराशि परिचालकों से काटे जाने की साजिश चल रही है। परिवहन निगम को इस तरह की अनैतिक कार्यवाही को रोकना होगा और मार्ग में ही बस में यह मशीन चार्जिंग की व्यवस्था कराई जाए। परिचालकों के विरुद्ध अप्रमाणित तथा भ्रष्टाचार के छोटे-मोटे प्रकरणों का समय से निस्तारण न करके उन्हें दो-दो साल तक लंबित रखकर छोटे-छोटे प्रकरणों को जोड़कर पर चालकों को नौकरी से निकाले जाने की साजिश चल रही है जिससे परिचालकों में रोष है चालक-परिचालकों के रोष तथा उनकी भावनाओं के प्रबल दबाव में यूनियन द्वारा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक उरई को संबोधित 2 सूत्री नोटिस दिया गया है यदि इसका समय रहते सकारात्मक समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन निश्चित होगा। बैठक को क्षेत्रीय अध्यक्ष इंदर सिंह चैहान कार्यशाला अध्यक्ष ठाकुरदास क्षेत्रीय नेता संजय सचान ने भी संबोधित किया। बैठक में ज्ञान प्रकाश, भूपेश कुमार, मानसिंह, उदय गोयल, आविदउल्ला, महेश गुप्ता, सुनील दुब,े आजाद अली, महेंद्र निरंजन, प्रभुदयाल, सौदान सिंह, प्रदीप गुप्ता, महेश गुप्ता, ओसामा सिद्दीकी, पी एन वर्मा से तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।







Leave a comment