कदौरा-उरई । कदौरा क्षेत्र में आज विधुत विभाग विजीलेंस टीम द्वारा नगर में विधुत चोरी को लेकर कई वार्डो में छापेमारी की गई जिसमें घरो में पड़ी कटिया काटकर तीन दर्जन लोगों के खिलाप मुकदमा लिखाने की बात कही गयी।

ज्ञातव्य हो कि थानाध्नगर कदौरा में आज विधुत चोरी के खिलाप छापेमारी का अभियान चलाया गया जिसमें नगर के अंदर पड़ी घरो में अवैध कटिया को कटवाकर वीडियो बनाते हुए तीन दर्जन लोगों को नामजद किया गया जिनके खिलाप टीम द्वारा थाने में मुकदमा लिखवाने के लिए पत्र दिया गया वही छापेमारी में विधुत विजीलेंस झांसी टीम के साथ क्षेत्रीय जे ई राजेश शाक्य द्वारा बताया गया कि नगर में विधुत चोरी करते तीन दर्जन तक घरो में छापेमारी कर अवैध कटिया कटवाकर नामजद किया गया है जिनके खिलाप कार्यवाही करवाई जाएगी वही बताया गया कि क्षेत्र में खुद विधुत विभाग के लोग ही महीनबन्दी कर चोरी करवाते है और निपटवाने का ठेका भी लेते है आज समाचार लिखे जाने तक उक्त क्षेत्रीय जे ई द्वारा प्रेस वार्ता में सूचना दी गई कि छापेमारी की गई लेकिन नामजद लोगो की सूची बाद में दी जाएगी समाचार लिखे जाने तक नामजद लोगो को खिलाप शिकायत करने की बात कही गयी वही पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि नही की गई ।

 

Leave a comment