जालौन-उरई । कांग्रेस पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर तहसील जालौन में नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि विगत 4 वर्षों व विगत 1 वर्ष से जबसे देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से आज तक आम आदमी अपनी मूलभूत समस्याओं से दो चार हो रहा है। शहर कांग्रेस कमेटी, जालौन द्वारा आसमान छूती महंगाई, भ्रष्टाचार, गेहंू क्रय केंद्र पर अनियमित्ताएं, आमजनमानस की मूलभूत आवश्यकतायें सड़क-बिजली-पानी-शिक्षा व स्वास्थ्य भी ठीक से न मिल पाना, किसानों की लागत मूल्य का भी भुगतान न होना, बढ़ते हुए अपराध, अधिकारियों की निरंकुशता, किसानों की ऋणमाफी के प्रति सरकार की अनदेखी, किसानों को अधिग्रहीत भूमि का उचित मुआवजा न देना आदि विषयों पर आपका ध्यान आकृष्ट करते हुए मांग करती है। कि स्वतः संज्ञान लेते हुए उक्त समस्याओं का निराकरण करें।
इस मौके पर प्रभारी चंद्रशेखर वर्मा, नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, अनिल यादव सभासद˝, दिलीप चतुर्वेदी सभासद˝, क0ेबी0 तिवारी, वसीउर्रहमान सिद्दीकी, नरेंć शर्मा पूर्व नगर अध्यक्ष˝, मोहन चतुर्वेदी, प्रमोद चतुर्वेदी एड, अशोक दीक्षित, नसीम खान, दीपक द्विवेदी, इसराइल शाह, मूलचद्रं दोहरे, सूरज द्विवेदी, भानु प्रताप दुबे, जर्रार कादरी, वसीम हक, कपिल चंसौलिया, जाकिर मंसूरी, उमा महाराज, बिरजू राठौर, प्रेमचद्रं, श्री प्रकाश, रामनाथ कठेरिया, हरगोविंद बरार आदि उपस्थित रहे।







Leave a comment